सुपौल: मुहर्रम को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, डीएम ने कहा डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

मुहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुहर्रम पर्व दिनांक 17.07.2024 को मनाया जायेगा। मुहर्रम पर्व 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को चौकसी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर बाईकर्स, सोशल मीडिया, वाहनों की सघन जाँच एवं अफवाओं पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया। उन्होंने कहा डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा साथ ही जब्ती की कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया गया। कहा कि रूट निर्धारण व लाइसेंस प्राप्त कर ही जुलूस निकालने की अनुमति लेनी होगी। जुलूस निकालने पर यह भी बताया गया कि विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव सुपौल, अपर समाहर्त्ता राशीद कलीम अंसारी सुपौल, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, जिला शांति समिति के सदस्यगण तथा जिला सामान्य शाखा के प्रधान सहायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]