सरकार के निर्णय के खिलाफ मुखिया संघ की बैठक, कहा सरकार अपना निर्णय वापस ले नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन और देंगे सामूहिक इस्तीफा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार द्वारा मुखिया के अधिकार की कटौती किए जाने के नए नियमों से तमाम मुखिया गुस्से में है और मुखिया संघ ने बैठक कर निर्णय लिया है कि सरकार अपना निर्णय नहीं बदलता है तो वे चरण बद्ध आंदोलन करेंगे जरूरत पड़ी तो सामूहिक इस्तीफा भी देंगे।

दरअसल, जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में बसंतपुर मुखिया संघ की अध्यक्ष नेहा मौसम खेड़वार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में बसंतपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायत के मुखिया व उनके प्रतिनिधियों ने सरकार के नए क़ानून की आलोचना करते हुए चरणबद्ध आंदोलन करने और सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की बात कही है। बैठक के बाद मुखिया संघ ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस दौरान मुखिया संघ ने कहा कि ग्राम सभा क़ो समाप्त करने की साजिश सरकार ने की है। जिसे हमलोग कतई बर्दास्त नहीं करेंगे और जिस प्रकार से हमारे अधिकारों क़ो समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए बिहार मुखिया संघ की अध्यक्षता में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे और जबतक हमारे अधिकारों क़ो वापस नहीं दिया जाता है तबतक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि जो नये नियम आए हैं उसके अनुसार मुखिया क़ो अब किसी प्रकार का फंड नहीं मिलने वाला है जिससे पंचायत का विकास बाधित होगा। कहा कि पहले जो भी कार्य पंचायत के विकास के लिए किया गया उसमे मुखिया क़ो अपने पंचायत के विकास करने का पूरा अधिकार दिया गया था। लेकिन अब नये नियम के अनुसार 15 लाख तक की योजनाओं क़ो मुखिया जिसे पहले अपने स्तर पर करते थे अब उनकी निविदा निकाली जाएगी। ऐसे में मुखिया के अधिकार का पूर्णरूपेन हनन किया जा रहा है। जिसे पूरे बिहार के मुखिया बर्दास्त नहीं करेंगे। मुखिया संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि सरकार इस मामले में अपना फैसला वापस लें। नहीं तो हमलोग बिहार सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो सामूहिक इस्तीफा भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]