पटना के रविंद्र भवन में बिहार के मेघावी छात्र एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव एवं प्राइवेट चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद के द्वारा मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया। बताया गया कि पटना के रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के वैसे सभी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने 10th एवं 12th में बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर सुपौल जिला के प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एम वली को भी डी एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के कारण जीतन राम मांझी के द्वारा सम्मानित किया गया। डी एस स्कूल के निदेशक एम वली ने यह सम्मान पाकर विद्यालय के सभी शिक्षकों को इसका श्रेय दिया। कहा कि शिक्षकों के मेहनत और समर्पण के कारण आज विद्यालय को सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]