सुपौल: संत मनु बाबा मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव, आयोजित हुए कई कार्यक्रम

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

चौरासी लाख योनियों में भटकता हुआ जीव मानव जीवन को प्राप्त करता है। गुरु की कृपा और भगवान की भक्ति के बिना यह अनमोल जीवन भी व्यर्थ हो जाता है। ऐसे लोग बड़भागी हैं जिन्हें सद्गुरु मिले हैं। जिले के सिमराही स्थित संत मनु बाबा मंदिर में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतसंग-प्रवचन, भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें सुमित्रानंदन शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि इस कलयुग में सच्चे गुरु का मिलना भी भगवान की कृपा है। सच्चे गुरु ही गोविंद का दर्शन करते हैं।

सम्बोधित करते हुए मंजू देवी ने कहा कि भवसागर से पार कराने वाले गुरु ही हैं। गुरु के बिना मानव संसार में भटकता रहता है। संसार की मोह, माया से मुक्त होने के लिए सच्चे गुरु की जरूरत होती है।

वहीं वैद्य रीतेश मिश्र, ओमप्रकाश भगत, योगेंद्र जिज्ञासु, बैद्यनाथ पांडेय, असर्फी मंडल ने भी गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। लोगों ने संत मनु बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें मनु बाबा जैसे संत का सानिध्य प्राप्त हुआ।

राजू पौद्दार द्वारा संत मनु बाबा पर स्वरचित भजन की प्रस्तुति दी गई। डॉ रंजन, चन्द्रमणि भगत, सुंदर, प्रमोद मंडल, उमेश मंडल, प्रकाश स्वर्णकार के द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। समाजसेवी घनश्याम लाल माधोगड़िया, नगर पंचायत सिमराही के उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, सलोनी गुप्ता, रत्नेश मिश्र आदि के द्वारा आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने खिचड़ी, सब्जी, पापड़, अचार, दही आदि महा प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर बिन्दा प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, जगदेव साह, ललित मिश्र, बैद्यनाथ प्रसाद भगत, राधेश्याम भगर, योगेन्द्र चौधरी, रिंकू भगत, प्रमोद साह, संतोष चौधरी, बालमुकुन्द चौधरी, अमरजी झा, गजेन्द्र यादव, लालबहादुर मंडल, त्रिलोक झा, तेजू जायसवाल, अमित सेन, बसंत भगत, बिमल मिश्र, प्रेमशंकर मिश्र, चंदन साह मिथिलेश यादव आदि सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]