सुपौल:  सावन की पहली सोमवारी पर बाबा भीमशंकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर महादेव स्थान में सावन माह के प्रथम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अहले सुबह 2 बजे ही मंदिर का पट खोल दिया गया और तभी से ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी।

जलाभिषेक हेतु कतार में खड़े श्रद्धालु

बता दें कि पहली सोमवारी को दूर दराज से लोग भोले बाबा पर जलाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान भागलपुर स्थित महादेवपुर घाट एवं कोसी बैराज से हजारों कावंड़िया जल भरकर बाबा का जिलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा के चाक चौकस व्यवस्था देखे गए। मंदिर प्रशासन के द्वारा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी किया जा रहा है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर पूरी तैयारी की गई है।

गर्भ गृह में प्रवेश करते श्रद्धालु

जानकारी देते हुए मंदिर कमिटी के सचिव संजीव यादव ने बताया कि इस बार सावन माह के सोमवारी को अन्य वर्षो के मुताबिक अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। जिसको लेकर मंदिर प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया है साथ ही शिवगंगा में जल भरने हेतु बांस बल्ले से घेरा बनाया गया ताकि श्रद्धालु जल भरने हेतु अत्यधिक गहरे पानी मे न जाये। बताया कि रात्रि में बाबा का भव्य श्रृंगार पूजन किया जाएगा।

शिवगंगा में जल भरते हुए श्रद्धालु

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा भीमशंकर महादेव की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भोले बाबा की पूजा करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि दूर दराज से लोग बाबा भीमशंकर महादेव की पूजा करने धरहरा पहुंचते हैं।

मंदिर परिसर में लगा मेला

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल नियुक्त

बता दें कि मंदिर परिसर में सावन के सोमवार को होने वाली भीड़ को लेकर मंदिर कमिटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीएम बीरपुर के द्वारा मंदिर परिसर में जगह जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को नियुक्त किया गया ताकि पूजा करने में किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार का दिक्कत न हो। हालांकि अहले सुबह 4 बजे से ही राघोपुर थाना के पुलिस अपने महिला-पुरुष दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]