सुपौल: हल्की बारिश ने नूरानी बस्ती को किया नारकीय,ग्रामीणों ने सड़क पर जल जमाव को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 नूरानी बस्ती में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से लोग आक्रोषित है। इस बात को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर जमा होकर जल जमाव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जल जमाव से हम लोगों को काफी परेशानी होती है। दर्जनों लोगों ने वार्ड पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 10 रोज पूर्व इस जल जमाव को देखते हुए ग्रामीणों की सहयोग से सड़क पर दस ट्रेलर चिमनी भट्ठा से लाकर राबीस दिए थे जो वार्ड पार्षद के द्वारा उठवा लिया गया। बताया कि अभी इस सड़क पर एक से दो फीट तक पानी लगा हुआ है जिसके चलते राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों कई बार जानकारी दिया गया है लेकिन अधिकारी एवम वार्ड पार्षद की इस ओर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है और अवागमन कर रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार गली मोहल्लों को आपस में जोड़ने का काम जी जान एक कर लगी हुई है और सरजमीं पर कुछ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अभी भी लोगों को थोड़ी बारिश के बाद ही लोगों को जगह जगह सड़क मार्ग पर कहीं पानी तो कहीं किचड़ होकर गुजरना पड़ता है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाला निर्माण का मांग और इस समस्या का समाधान अभिलंब करवाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन लोगों ने कहा कि अगर हमलोगों का अवागमन समस्या दूर नहीं किया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस विरोध में मोहमद मुस्तफा, मोहमद जुनेद, मोहमद मुनुतला, मोहमद साहिद, सलमान, मिन्हाज, छोटू सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]