सुपौल: जन सुराज का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित वार्ड नं 17 में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर यादव के आवास पर जन सुराज का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जन सुराज सुपौल के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने किया। इस सम्मेलन में सुपौल जिले के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी को एक जूट होकर मेहनत करनी पड़ेगी ताकि 2025 का चुनाव में हम माननीय प्रशांत किशोर जी का हाथों को मजबूत कर सकेंगे।

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमित भगत ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर गांधी मैदान पटना में पार्टी गठन की जाएगी और सबसे ऐतिहासिक जनसभा होने जा रहा है उसमें बिहार के तमाम जिले से सबसे अधिक सुपौल जिला से लोगों को ले जाने का काम करेंगे और सबसे नंबर वन पर सुपौल जिला हमारा रहेगा। कहा कि 2025 में प्रशांत किशोर जी का हाथों को मजबूत कर बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर यादव ने कहा पार्टी की मजबूती के लिए मैं प्रखंड में दिन रात मेहनत करके पार्टी को काफी आगे बढ़ने का काम करूंगा और प्रखंड स्तरीय सभा भी में बराबर करता रहूंगा।

मौके पर अभियान समिति जिलाध्यक्ष नरेश नयन, जिला महिला अध्यक्ष नीलम सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, कार्यालय प्रभारी डॉ अमन कुमार, शुलताना प्रवीण, शशिमाला देवी, मुन्ना सिंह, जिला प्रवक्ता पवन गुप्ता, अनिल यादव, बैद्यनाथ कुमार मुखिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]