पटना: पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

न्यूज डेस्क पटना:

पटना में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिले के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के जमुई कोरैया गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक से लगभग 21 लाख रुपए लूट लिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सात की संख्या में अपराधी थे, जिन्होंने बैंक को निशाना बनाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लूटकांड की जांच में जुट गई है। सोमवार को पालीगंज के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र स्थित पीएनबी की शाखा में बैंक खुलने के महज कुछ घंटे बाद ही लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]