सुपौल: कोलकाता में हुए डॉक्टर की हत्या के विरोध में राघोपुर में चिकित्सक और कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क सुपौल:

कोलकाता में पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में हुए रेजिडेंट महिला डॉक्टर की निर्ममता पूर्वक हत्या के विरोध में
शनिवार को जिले के राघोपुर स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय आईएमए एवं बिहार आईएमए के आह्वान पर संध्या में आईडीए और आईएमए एवं भाषा के चिकित्सको द्वारा प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ मोमीता देवनाथ को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों दने कैंडल मार्च निकालकर शहर भ्रमण किया जिसके बाद दो मिनट का मौन धारण किया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने कहा कि ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर की निर्ममता पूर्वक हत्या से पुरा देश स्तब्ध है और इसका सभी चिकित्सक घोर निन्दा करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं।

इस मौके पर डॉ अजय कुमार झा, डॉ शिवमंगल सिंह, डॉ रमेश मेहता, डॉ अभिजीत कुमार, डॉ ओपी पाण्डे, डॉ राहुल कुमार झा, डॉ निलेश प्रधान, डॉ इरफान अहमद, डॉ अभिनव कुमार, डॉ सीबी मंडल, डॉ रौशन मेहता, डॉ अभिजीत आनंद, नोमन अहमद सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]