सुपौल: रक्षांबधन को लेकर जिले भर में सजी बाजारों में राखी की दुकानें, उमड़ी भीड़, सड़को पर लगी जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिला अंतर्गत विभिन्न बाजारों और चौक चौराहे में रक्षाबंधन से पहले राखियों से पूरा बाजार सज चुका है। तरह-तरह की राखियों को लोग खरीद रहे है। नई किस्म की राखियां बाजार में उपलब्ध है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक लौटी है। बाजारों में राखियों का खूबसूरत बाजार सजा है। बाजार में लोग हर तरह के प्रोडेक्ट खरीद रहे है।

भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन कल है। जिसको लेकर दुकानों में रंग-बिरंगी राखियां सज चुकी हैं। इसके अलावा कई कंपनियों ने भाई-बहनों के मधुर रिश्तों को और प्रगाढ़ करने कई उपहार बाजार में उतारे हैं। इसके अलावा इस त्योहार में चॉकलेट के कई पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं। जो बहनों के प्यार में मिठास घोलेंगे।

दरअसल, सुपौल जिला अंतर्गत सुपौल सदर, राघोपुर, सिमराही, गणपतगंज, पिपरा, थुमहा, किशनपुर, निर्मली, त्रिवेणीगंज, बीरपुर, करजाईन, छातापुर समेत समस्त प्रखंड के कई चौक चौराहे पर भाइयों की कलाइयों पर बंधने वाली राखियों की दुकानें सज गई हैं। राखियों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। बाजारों में राखियों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई है। फिलहाल दुकानों में बहनें अधिक खरीददारी कर रहीं हैं। जिनके भाई बाहर रहते हैं और उन्हें उनके पास राखियां भेजनी हैं।

वहीं, इसके अलावा महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए आकर्षक डिजाइन की राखियां खरीद रही है। समय के साथ-साथ राखियों की स्टाइल और लुक में भी बदलाव आने लगे हैं। बाजार में इस बार कई नई तरह की राखियों की डिजाइनें आई है। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का अटूट पर्व माना जाता है और इस दिन की इंतजार बहन और भाई दोनों को बेसब्री से रहता है। हर बहन चाहती है कि उसके भाई की कलाई में सबसे सुंदर राखी बंधे। इसके लिए बहनें बाजारों में राखियों की खरीदारी करने पहुंचने लगी हैं।जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और मुंह मीठा कराएंगी। वहीं भाई भी उनके लिए कई उपहार देंगे।

कई नामी कंपनियों ने चॉकलेट के गिफ्ट और मिठाइयों की पैकेट्स को बाजार में उतारा है। मधुर रिश्ते, स्नेह बंधन, मिठाई बंधन जैसे नाम के पैकेट दुकानों में उपलब्ध हैं। जिसकी कीमत 30 से लेकर 800 रुपये तक है। इसके अलावा भाई अपनी बहनों को अन्य कई उपहार भी देते हैं। ऐसे उपहारों से भी दुकानें सजी हैं। कार्टून कैरेक्टर से सजेंगी नन्ही कलाइयां बाजार में जहां बच्चों के लिए उनकी पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर से बनी राखियां भी आई हैं। वहीं, बड़ों के लिए भी फूलपत्ता, ओंकार, स्वास्तिक और रेशम के धागे, स्टोन की राखियां उपलब्ध हैं। रेशमी धागों के साथ-साथ अब स्टोन वाली राखी, मोतियों की राखी दुकानों में सजी है। नन्ही बहनों को लुभाने के लिए बाल गणेश, छोटा भीम, मिकी माउस, डोनाल्ड डक और अन्य कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी दुकानों में सजी हुई हैं। इस खरीददारी के दौरान बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

सिमराही में NH 27 एवं NH 106 पर लगा जाम

रक्षाबंधन को लेकर सड़को पर लगी जाम

बता दें कि रक्षाबंधन को लेकर जिले के सभी मुख्य बाजारों में सड़कों पर घंटों से जाम लगी है। सुपौल सदर, सिमराही, गणपतगंज, पिपरा, त्रिवेणीगंज आदि बाजारों में सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। दरअसल, रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है जिस वजह से सड़कों पर गाड़ियों की जाम लग गयी है। जाम को छुड़ाने में प्रशासन के पसीने छूट रहे है। हालांकि जिले के सभी मुख्य बाजारों व NH पर पुलिस को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]