सुपौल: BSAP भीमनगर कैम्प में हुए फूड प्वाइजनिंग मामले को लेकर कैम्प पहुंचे डीआईजी सफीउल हक, दिया जांच कर समुचित कार्रवाई का आश्वाशन, शांत हुआ मामला

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) 12 वी बटालियन भीमनगर कैम्प में कल हुए फूड प्वाइजनिंग की वजह से दो सौ से ऊपर जबान बीमार हो गए थे। जिसका देर रात तक वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। इलाज के बाद सभी जबान अब ठीक ठाक है।

इधर, घटना को लेकर आज सुबह से ही BSAP ट्रेनी जबानों में काफी गुस्सा देखा गया और जवानों ने आज भूख हड़ताल कर दिया। जवानों ने आरोप लगाया कि कैम्प में व्यवस्था दुरूस्त नहीं है जिसके चलते इस तरह की घटना घटी है। नाराज जवानों ने वरीय अधिकारी से कैम्प आकर मामले की समुचित जांच और दोषी के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरपुर डीआईजी सफीउल हक कैम्प पहुंचे और जबानों की समस्या को उन्होंने बारीकी से सुना।

इस दौरान सभी विभागों का मुआयना भी किया गया। जिसके बाद डीआईजी ने समुचित आश्वासन दिया कि कैम्प में जो भी समस्या है तमाम समस्याओं का निदान किया जाएगा। साथ ही कहा कि फूड प्वाइजनिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीआईजी के समुचित आश्वाशन पर भूख हड़ताल में शामिल जवानों की भूख हड़ताल खत्म हो गई है। फिलहाल मामला अब शांत हो गया है। जानकारी मिली है कि BSAP 12 वी बटालियन के भीमनगर कैम्प में कुल 935 जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]