सुपौल: नदी में नहाने के दौरान दो बालकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

नदी में नहाने के दौरान दो बालकों की डूबकर मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह घटना जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के निर्मली नगर वार्ड 7 का है। जहां लाइन चौक के पास अवस्थित रेलवे पुल के नीचे से बह रही बिहुल नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि बिहुल नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी मिली कि एक बालक जब नहाने के दौरान नदी में डूब रहा था तो उसे बचाने के लिए दूसरा बालक भी नदी में कूद गया। गहरी नदी में लबालब पानी के कारण दोनों बालक नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया और नदी में डूबे बालकों की तलाश शुरू की गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने नदी से दोनों बालकों के शव को निकाला। दोनों मृतक बालकों की पहचान निर्मली वार्ड नं 9 निवासी 14 वर्षीय मो मशीउल्ला, और 13 बर्षीय मो फैजू के रूप में हुई है, जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

इधर, सूचना मिलते ही निर्मली सीओ और निर्मली पुलिस भी स्थल पर पहुंची। निर्मली पुलिस ने दोनो बालकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]