सुपौल: सिमराही में ट्रक ने स्कार्पियो को मारी टक्कर, हादसे में पांच जख्मी, दो रेफर

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही एन एच 57 पर टीपीडी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की संध्या एक ट्रक ने गलत दिशा में जा कर सामने से आ रही एक स्कार्पियो में जोड़दार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का आगे के भाग का परखच्चा उड़ गया। इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गया है। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल सिमराही में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो अररिया से दरभंगा जा रही थी इसी दौरान सिमराही एन एच 57 पर टीपीडी पेट्रोल पंप के समीप कट पर अचानक ट्रक चालक (बीआर 50 जी 9009) ने गलत दिशा में ट्रक को मोड़ दिया जिसके बाद सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो (बीआर 07 पीबी 9523) में टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कार्पियो पर सवार आठ लोग में से पांच जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल सिमराही लाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं हादसे के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राघोपुर थाना के पुलिस के ट्रक और स्कार्पियो को अपने कब्जे में लिया है और हादसे की जांच में जुट गई है।

हादसे में सभी जख्मी दरभंगा के है रहने वाले

वही हादसे में सभी जख्मियों की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय दुमदुमा निवासी सवीना खातुन, इसमत आरा, नसीमा खातून, एकराम अंसारी एवं मो.निजामउदीन के रूप में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]