सुपौल: अपराधियों ने वर्तन व्यापारी को गोली मारकर लुटे रुपये और मोबाइल, व्यापारी की हालत गंभीर, रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र के जेसीवी नहर के समीप एक बर्तन व्यापारी को अपराधियों के द्वारा दिन दहाड़े गोली मार कर रुपये और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना में वर्तन व्यापारी कुंदन साह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अनुमण्डल अस्पताल त्रिवेणीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हनुमान गढ़ी निवासी वर्तन व्यपारी कुंदन साह बर्तन बेचकर घर लौट रहे थे इसी दरमयान जेसीवी नहर के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे रोका। जिसके बाद अपराधियों ने उससे 15 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बताया गया कि व्यपारी ने जब मोबाइल लौटा देने की बात कही तो अपराधी ने उसपर गोली चला दी। गोली कुंदन साह के बाजू में लगी है। घटना के बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां त्रिवेणीगंज अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]