सुपौल: सिमराही में बैंक ऑफ इंडिया का 119वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के नगर पंचायत सिमराही के बैंक ऑफ इंडिया की सिमराही शाखा में शनिवार को भव्य रूप से बैंक का 119वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ ओमप्रकाश, वरीय शाखा प्रबंधक गिरिजेश कुमार, सुमित कुमार सक्सेना, रंजीत कुमार मिश्रा, मोहम्मद इर्शाद आलम, संजय कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ओमप्रकाश ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया हमेशा अपने ग्राहकों की सेवा में तत्पर रहा है और यह ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के कारण निरंतर प्रगति कर रहा है। वरीय शाखा प्रबंधक गिरिजेश कुमार ने भी अपने संबोधन में बैंक की सेवाओं और उत्पादों पर प्रकाश डाला और बैंक की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर बैंक के विभिन्न उत्पादों जैसे हाउस लोन, वाहन लोन, व्यापार लोन, कृषि ऋण, सूड लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी, बीओआई म्युचुअल फंड, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को इन योजनाओं के लाभ और उपयोग के बारे में बताया, जिससे वे अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान बैंक के ग्राहकों में उत्साह देखा गया। ग्राहक बैंक की सेवाओं से संतुष्ट दिखे और उन्होंने बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी सागर यादव, गणेश कुमार दास, ध्रुव दास, निर्माल्य सेन गुप्ता, नुनु वर्मा, रंजीत स्वर्णकार समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]