सुपौल: विश्वकर्मा पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, 251 कन्याओं ने लिया कलश यात्रा में भाग

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी में एसएच 327ई किनारे तिलावे पुल के समीप बाबा विश्वकर्मा की पूजा को लेकर भव्य तैयारी की गई है। आज इसको लेकर गाजे बाजे के साथ 251 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ उप प्रमुख बबलू चौधरी एवं समाजसेवी पंकज कुमार की पत्नी काजल नारायण के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से एसएच 327 सड़क से दीनापट्टी गांव सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए तिवाले नदी पहुंचा। जहां पंडित द्वार विधिवत रूप से उसका मंत्र उच्चारण कर पुनः वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे। वही कलश यात्रा में प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे ताकि श्रद्धालुओ को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। कलश यात्रा में काफी भीड़ देखने को मिला। क्लाश यात्रा के दौरान जगह-जगह पर पानी का व्यवस्था किया गया। कलश यात्रा में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]