अररिया: स्कॉर्पियो पर 98 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे बॉर्डर रोड में बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी की ओर से सोमवार को किए गए संयुक्त छापेमारी में एक स्कॉर्पियो से 98 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के बीरपुर थाना क्षेत्र के कोशिकापुर वार्ड संख्या 13 का रहने वाला 26 वर्षीय श्याम कुमार मेहता पिता नंदलाल मेहता है। एसएसबी और पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर बॉर्डर रोड में की गई है।

बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की खेप को तस्करी कर चार पहिया वाहन से भारतीय सीमा क्षेत्र में लेकर आया जाना है।सूचना पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम जब बॉर्डर रोड से गुजर रही थी तो नेपाल सीमा क्षेत्र से सफेद रंग का स्कॉर्पियो संख्या बीआर 38 एसी 2924 को तेजी से गुजरते देख एसएसबी और पुलिस ने पीछा कर पकड़ा और जब गाड़ी को तलाशी ली गई तो गाड़ी से चार बोरे में कुल 98 किलो गांजा बरामद किया गया। बसमतिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर श्याम कुमार मेहता को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]