अररिया: दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के सुभाष चौक के पास सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13212 के फारबिसगंज स्टेशन पर आने के क्रम में सुभाष चौक के पास चलती ट्रेन से वह नीचे गिर गया, जिससे युवक घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान सुपौल जिला के सिमराही वार्ड 5 के निवासी मो मुर्शीद पिता मो नईम के रूप में हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सूचना के बाद मौके पर आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करा दिए जाने के कारण वे अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]