सुपौल: स्मार्ट प्रिपेड मीटर को लेकर आक्रोश मार्च, सैकड़ों लोग समाहरणालय गेट के सामने पहुंच किया हंगामा और प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आज आक्रोश मार्च निकाला गया। स्थानीय समाजसेवी अनोज आर्य उर्फ लव यादव के अगुवाई में आक्रोश मार्च सदर बाजार के गांधी मैदान से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंची। जहां समाहरणालय गेट के सामने स्मार्ट प्रिपेड मीटर हटाओ आंदोलन के तहत नारेवाजी और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्यां में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि स्मार्ट प्रिपेड मीटर ऊपभोक्ताओं को चूस रही है। सरकार द्वारा बिजली विभाग के माध्यम से लगाए जा रहे स्मार्ट प्रिपेड मीटर से ऊपभोक्ताओं का दोहन किया जा रहा है। कहा कि सरकार किसी निजी कंपनी को फायदा देने के लिए गरीब ऊपभोक्ताओं को माध्यम बना लिया गया है। कहा कि स्मार्ट प्रिपेड मीटर में गलत और अधिक बिल भरना पर रहा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर आज सैकड़ों की संख्यां में आक्रोशित लोगों ने स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। कहा कि आंदोलन के बाद अपनी मांगो का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया।

प्रदर्शन कारियों ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में सरकार द्वारा पहल नहीं कि गयी तो आने वाले समय मे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]