आगामी दुर्गापूजा को लेकर पिपरा थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, दिए कई आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट : अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना परिसर में सोमवार को आगामी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मानने को लेकर डीएम और एसपी के निर्देश पर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने किया जहां सीओ उमा कुमारी सहित थाना क्षेत्र के पूजा कमिटी एवं जनप्रतिनिधियों सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा पूजा को शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने में पूजा कमिटियों की भूमिका अहम है। पूजा को लेकर मंदिर कमिटी के लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए थाना में आवेदन दें दें। पूजा कमिटी को लाइसेंस में रूट का जिक्र करना होगा। बैठक में दूर्गा पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ साथ मेला में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान बाधा उत्पन्न नहीं हो सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मेला के दौरान जगह-जगह पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान संकीर्ण जगहों फूस के घरों के नजदीक पटाखे नहीं छोड़ेंगे प्रतिमा विसर्जन तय रूट से ही करना होगा। इस दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

बैठक में उपस्थित लोगों को सीओ उमा कुमारी ने भी नवरात्र की शुभकामनाएं दी साथ ही शान्ति व सोहार्द पूर्वक दूर्गा पूजा मनाने का अपील किया।

इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार सिंह मन्नू, प्रमुख प्रतिनिधि निशांत कुमार उर्फ नेहरू यादव, भाजपा नेता मनोज सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र मंडल, एमडी वली, शंकर चौधरी, बसंत गुप्ता, अनिल यादव, एन के झा, बुचन झा, मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार मंडल, मनीष कुमार भारती, राजकुमार पोद्दार, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण पासवान, चंदन कुमार मंडल, एमडी इरफान सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]