अररिया: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज में वृक्षारोपण अभियान

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को फारबिसगंज में नगर परिषद की ओर से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद, पार्षदगण एवं नगर निकाय कर्मियों की उपस्थिति में शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। नगर परिषद प्रांगण, अनुमंडलीय अस्पताल परिसर और निर्मित चिल्ड्रेन पार्क में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे यह आयोजन और अधिक प्रेरणादायक बन गया। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में पर्यावरण की स्वच्छता और हरियाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता के साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाकर शहर को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।
नगर निकाय कर्मियों ने भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी की और इसे सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता दिखाई।

इस मौके पर बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और बढ़ी। इस कार्यक्रम के तहत लगाए गए वृक्षों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है, ताकि यह पहल भविष्य में फारबिसगंज के पर्यावरण को हरा-भरा रखने में मददगार साबित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]