सुपौल: भैंस को खदेड़ने गयी महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और एक मवेशी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सदीना खातून के रूप में हुई है।

दरअसल, यह घटना थरबिट्टा रेलवे ढाला से उत्तर कुछ दूरी पर सहरसा फारबिसगंज रेलखंड पर पर घटी है।बताया जाता है कि नौआबाखर पंचायत के हासा गांव निवासी मो रफीक का 50 वर्षीय पत्नी सदीना खातून रेलवे पटरी के बगल मे भैंस चरा रही थी। कि इस बीच वहां ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया। बताया गया कि इस दौरान भैंस पटरी के दुसरे तरफ भागने लगी। इसी दौरान महिला भैंस को खदेङते हुए पटरी के समीप पहुंची लेकिन तबतक ट्रेन पहुंच गई। जिससे ट्रेन की चपेट मे महिला एवं भैंस दोनो आ गया और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है।

घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर घटना की जनकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]