अररिया: फारबिसगंज विधायक ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, दिए निर्देश

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के फारबिसगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। विधायक के साथ अंचलाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी साथ थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए विधायक ने अधिकारियों को जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मकान, सड़क, फसल आदि का सर्वे करा कर पीड़ितों को लाभ पहुंचाने हेतु निर्देशित किया।

मौके पर भाजपा नेता मनोज झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया, पूर्व मुखिया कुमारनाथ झा ,सरपंच विवेकानंद शर्मा, पप्पू झा, नरेश विश्वास, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, नरेश चौधरी, राजू बहरदार, देवराज, अमित निराला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]