सुपौल: गणपतगंज में संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन के द्वारा बुधवार स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में निरंकारी मिशन के सेवादल, महिला व पुरुष महात्मा, पंचायत के स्वच्छताकर्मी एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणपतगंज परिसर का साफ-सफाई किया।

जानकारी देते हुए मिशन के मुखी महात्मा भूपेंद्र यादव ने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने दुनिया को आध्यात्मिक रूप से बांधकर रखा है और बिना दीवारों के दुनिया बनाने के उद्देश्य से प्रेम और करुणा का संदेश फैलाया है। बाबा हरदेव सिंह जी ने भक्तों को आध्यात्मिक रूप से जागृत होने और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के साथ-साथ मानवता और प्रकृति की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान समय में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इसी संदेश के साथ अग्रेषित डंडा लेकर चल रहे हैं। कहा कि स्वछ जल-स्वछ मन के साथ यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

वहीं वार्ड सदस्य वासुदेव यादव ने कहा कि निरंकारी मिशन द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान सराहनीय कार्य है। कहा कि इस तरह का अभियान से गांवों को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

मौके पर ददन लाल, राजकुमार साह, शिवसागर दास, अरुण दास, सुखदेव शर्मा, प्रमोद चौधरी, रामकिशुन यादव, अरविंद कुमार मंडल, सिकेन्द्र यादव, राजन कुमार, ध्रुव कुमार, गुमन यादव, बमबम कुमार, चंदा देवी, चंद्रमा देवी, भोला देवी, प्रमी देवी, सीता देवी, डोमनी देवी सहित दर्जनों महात्मा, समाजसेवी व ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]