सुपौल: जंगली भैंसा के हमले में दो की मौत कई घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में जंगली भैंसा ने आतंक फैला दिया है, सुबह-सुबह जंगली भैंसा ने कई लोगों पर हमला किया है जिसमे दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश रहा, वन विभाग की टीम के घटना स्थल पर लेट से पहुंचने पर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रानीगंज के समीप एनएच 106 को जाम कर हंगामा किया। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम के स्थल पर नहीं पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। हालांकि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाया बुझाया गया। लेकिन घटना से आक्रोशित लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीँ थे। लोग भैसा को पकड़ने की मांग वन विभाग से कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि भैंसा फिर किसी पर हमला नहीँ कर दे जिससे लोगों ने दहशत का आलम है। लोगों ने बताया कि अनेकों की संख्यां में भैसा इस इलाके में देखा गया है। संभवतः यह भैंसा बाढ़ में नेपाल से बहकर इस इलाके में प्रवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]