अररिया: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के अधिकारियों ने सड़क पर लगाया झाड़ू, राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के मौके पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनिल कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील आमलोगों से की। परमान सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीडीसी रोजी कुमारी, एडीएम राजमोहन झा, फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे, सदर एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, डीपीआरओ सोनी कुमारी समेत जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और गांधीवाद को लेकर अपने अपने विचार रखे। जिसके उपरांत जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत डीएम समेत जिले के सभी अधिकारी चांदनी चौक में सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाते हुए सफाई कार्यक्रम चलाया।

मौके पर डीएम ने आमजनों से घरों की सफाई के साथ अगल बगल के इलाके मुहल्लों में साफ सफाई रखने की अपील की। साथ ही महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचारधारा को अपने जेहन में उतारने को अपील की।

मौके पर डीएम अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जो भी सिद्धांत और विचारधारा सत्य,अहिंसा और शांति के हैं। उन सभी तत्वों को मानने के साथ ही समाज को प्रेरित करें। समाज में सौहार्द्रपूर्ण तरीके से रहे और इन्हीं सिद्धांत और विचारधारा से समाज को आगे ले जा सकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत कार्यक्रम समाज, वातावरण और सोच में सफाई लाने की है। जिससे समाज को आगे ले जा सके और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विश्व गुरु बनने का सपना साकार कर पाए।उ न्होंने कहा कि महात्मा गांधी की कही बातें अपने जीवन में उतारे। बिना काम के धन, विवेक के बिना आनंद, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना पूजा और सिद्धांत के बिना राजनीति के सिद्धांत को जीवन में उतार लेने से जीवन सुखद होगा।

मौके पर जिले के वरीय अधिकारियों ने स्वच्छता हो सेवा के साथ अन्य कार्यक्रम में मजबूती से अपनी भागीदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]