नवरात्रि के प्रथम दिन माता रानी के दरवार में कलश स्थापना को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के शायमनगर स्तिथ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन माता रानी के दरबार में कलश स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हल्की बारिश के बाबजूद हजारों कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और करीब आठ किलोमीटर का रास्ता तय कर बारिश में भींगते परमाने नदी से कलश में जल भरकर मंदिर प्रांगण पहुंचे। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।

मालूम हो कि श्यामनगर के शिव दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन से ही कई तरह के धार्मिक आयोजन की शुरुआत भी हो जाती है। जिससे दस दिनों तक यहां का माहौल भक्तिमय बना रहता है। जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा कमेटी के राजीव रंजन ने कहा कि यहां दस दिनों तक हर दिन भव्य धार्मिक कार्यक्रम और कथा वाचन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमे इसको के माध्यम से देश विदेश के भक्तजन कार्यक्रम करेंगे। इसके अलावे अष्टमी को श्री राम सीता विवाह का भव्य आयोजन किया जायेगा।जिसमे अयोध्या से आई टीम मंचन करेगी। जिसके बाद दशमी को श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। जो अलौकिक होगा। इस कार्यक्रम में अयोध्या से आई विशेष टीम भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]