सुपौल: लगातार तीन महीने से डीलर द्वारा लाभुकों का फिंगर प्रिंट लेने के बाद भी लाभुकों को नहीं मिला खाद्यान्न, डीलर के विरोध में लाभुकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

लगातार तीन महीने से लाभुकों का फिंगर प्रिंट लेकर डीलर द्वारा लाभुकों को खाद्यान्न नहीं देने पर लाभुकों का आक्रोश भड़क गया है, आक्रोशित लाभुकों ने जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटिन चौक पर NH 106 को सड़क जाम कर डीलर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने काफी मशक्कत से समुचित आश्वासन देने के बाद जाम को हटा दिया है। इधर जाम के कारण करीब एक घंटे तक NH 106 सड़क पर आवाजाही ठप्प रही।

यह मामला पिपरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 स्थित मकरोय गांव का है। लाभुकों ने आरोप लगाया है कि डीलर देवानंद प्रसाद कामत द्वारा तीन महीने से लाभुकों का सिर्फ फिंगर प्रिंट ले लिया जाता है और खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। आरोप यह भी लगाया गया है कि 5 किलो अनाज भी काट लिया जाता है। जिसको लेकर आज तमाम लाभुक आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया।

वहीं इस बाबत मौके पर पिपरा प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी अंजनी कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया है जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी। अब देखना लाजमी होगा की गरीब लाभुकों को अनाज मिल पता है या डीलर ही गटक जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]