सुपौल: मॉर्निंग वॉक के दौरान 50 वर्षीय महिला को कार ने कुचला, महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर में NH 106 पर सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने कुचल दिया है। जिसमे 50 वर्षीय महिला सीता देवी की मौत हो गयी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि रामपुर पंचायत के पकड़ी वार्ड 18 निवासी जनार्दन मंडल की 50 वर्षीय पत्नी सीता देवी सुबह सुबह सड़क किनारे टहल रही थी । इसी दरम्यान एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार उसे कुचल दिया । जिसमें सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए CHC पिपरा लाया गया। बताया गया कि जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस परिजनों को समुचित आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

इधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने कार और कार पर सवार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।पीपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर सामुचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]