वाहन चेकिंग के क्रम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को हरिपुर स्थित नहर के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक सवार को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने बाइक सवार के पास से 640 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। हरिपुर वार्ड संख्या छह निवासी स्प्लेंडर प्लस संख्या बीआर 38 एजी 5544 बाइक पर सवार मो. वारिश पिता मो. शेख को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

मामले में जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस ने बताया कि फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 665/24 दिनांक 26 अक्टूबर 2024 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार, हरेंद्र यादव और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]