डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ छठ घाट का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

डीएम अनिल कुमार एवं एसपी अमित ने अधिकारियों के साथ शनिवार शाम जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। नगर परिषद अररिया क्षेत्र अंतर्गत त्रिसुलिया घाट नदी एवं बस स्टेंड स्थित नहर छठ घाट का निरीक्षण करते हुए डीएम द्वारा महापर्व छठ की पूर्व तैयारी को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

विज्ञापन

डीएम अनिल कमा द्वारा संबंधित पदाधिकारी को चिन्हित गहरे घाट को बैरीकेटिंग कराने, छठव्रतियों के आने जाने के लिए रास्ते को दुरुस्त करने, और घाट पर व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम निर्माण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त घाटों की साफ सफाई, चुना और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ समुचित रोशनी का भी प्रबंध करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ, डीपीआरओ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]