सुपौल: छठ पूजा के असवर पर चिकनापट्टी में आयोजित हुआ भक्ति जागरण कार्यक्रम, भक्ति गानों पर झूम उठे लोग

न्यूज डेस्क सुपौल:

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहारा पंचायत स्थित छठ पोखर घाट चिकनापट्टी में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, प्रो रविन्द्र चौधरी, शिक्षक सिकेन्द्र यादव, प्रमुख फिदा हुसैन, पैक्स अध्यक्ष गंगा यादव, समिति अताउर रहमान, विपिन यादव, उप मुखिया पप्पू चौधरी, राजेश यादव, सागर यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर भव्य भक्ति जागरण का शुभारंभ किया। जिसमें कलाकार चर्चित गायिका कोमल यदुवंशी, अनुप्रिया, जयकृष्ण यादव समेत सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा छठ गीत प्रस्तुत किया गया। पूरी रात श्रोताओं का खुब मनोरंजन कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामसेवक यादव ने किया।

भजन गाते कलाकार

इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन करना बहुत बेहतर कार्य है, उन्होंने इस तरह की आयोजन पर छठ पूजा समिति चिकनापट्टी के लोगों को बधाई दी। मौके पर प्रमुख फिदा हुसैन, जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने कहा कि छठ घाट का और भी ज्यादा सौंदर्यीकरण किया जायेगा। यहां आने वाले दिनों में बेहतर छठ घाट के रूप में यह छठ पोखर घाट दिखाई देगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

मौके पर जयप्रकाश चौधरी, अनिल चौधरी, अशोक यादव, प्रभाष यादव, संजय ठाकुर, हेमंत कुमार, अरुण जायसवाल, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू कुमार, रूपेश कुमार, राहुल यादव, अमर कुमार, अजय कुमार, विजय विश्कर्मा, अजय यादव, पप्पू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]