सुपौल: बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार मवेशी सहित लाखों की संपति जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढी भवानीपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 13 में गुरुवार की देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की तीन घर समेत चार मवेशी झुलस गए और घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गृह स्वामी दुलारी देवी ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग खाना खाकर रात में सो गए गहरी नींद के कारण आग लगी की घटना देर से जानकारी मिली तो हम लोग जगे एवं आसपास के पड़ोसी को हल्ला कर जगाया तब तक आग पूरी तरह घर को अपने चपेट में ले लिया था और देखते-देखते चारों घर में लग गया। ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगी की सूचना पिपरा थाना एवं सीओ को भी दिया गया। मवेशी घर में चार मवेशी झुलस गया है वहीं दूसरे घरवाल में रखा मवेशी चारा गैंहू भूसा सहित किमती लकड़ी जलकर राख हो गया।

इस घटना में लगभग तीन लाख से अधिक की समान जलने का अनुमान है। आग लगी घटना की सूचना पिपरा सिओ को भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]