सुपौल: जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे जदयू के दिग्गज, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिला मुख्यालय स्थित सुपौल विलियम्स स्कूल के खेल मैदान में आज जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे बिहार सरकार के मंत्री सहित जदयू के दिग्गज नेता सांसद विधायक शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताया गया है कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया। गांव स्तर तक संगठन और कार्यकर्ता को और मजबूत किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह है।

इस सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता भाग लिए हैं। जिले के अलग-अलग प्रखंडों व पंचायत से कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचें। इस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया गया। साथ ही आने वाले समय में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान सम्मेलन में सूबे के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव, स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामेत, पूर्व सांसद जनाव गुलाम रसूल बलियाबी, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, महिला नेत्री श्वेता विश्वास सहित निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक वीणा भारती आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]