सुपौल: संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गनपतगंज वार्ड नंबर 5 में शनिवार दो बच्चे की मां की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसके बाद मृतिका के मायके वाले का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। जानकारी अनुसार मृतिका की एक पुत्र व पुत्री है। वहीं मृतिका की सास ने बताया कि हम लोग घर पर नहीं थे। जब आये तो घर का गेट बंद था। ‌हल्ला गुल्ला करने के बाद गेट तोड़ कर देखा गया तो पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद हमलोगों ने उसे उतारा तो देखा कि वह मर चुकी थी। वहीं सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद घटना का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। मृतिका की पहचान गनपतगंज हाता टोला निवासी चंदन कुमार शर्मा के 24 वर्षीय पत्नी प्रिति कुमारी के रूप में की गई। जानकारी अनुसार वो अपने पीछे एक 7 वर्षीय पुत्र व 5 वर्षीय पुत्री को छोड़ गई।

इधर मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *