सुपौल: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सिमराही बाजार में आक्रोश मार्च, बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन

न्यूज डेस्क सुपौल:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ आज सुपौल के सिमराही बाजार में सर्व सनातन समाज ने आक्रोश मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जो सनातन धर्म के अनुयायी हैं, इस प्रदर्शन में शामिल हुए। आक्रोश मार्च राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से शुरू हुआ और सिमराही बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक पर पहुंचा।

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार और प्रधानमंत्री मो यूनुस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए मानवाधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

मार्च के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने राघोपुर BDO को भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की मांग की गई।

BDO को ज्ञापन सौंपते लोग

मौके पर संत अमरजीत, राहुल कुमार, बैद्यनाथ भगत, निर्मल स्वर्णकार, मुकुल दास, ललित कुमार, उमेश गुप्ता, रामचंद्र भगत, अभिनंदन दास, गौतम चौधरी, जीतू सोनी, मयंक गुप्ता, प्रशांत वर्मा, गुड्डू, अविनाश, कन्हैया, बैजू, मयंक वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]