सीएसपी संचालक से हुए लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस ने दो दिनों के अंदर सीएसपी संचालक से हुई लूट कांड का खुलासा करते हुए उक्त घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

बरामद सामान

सुपौल SP शैशव यादव ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 13 दिसंबर को भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द में एक CSP संचालक से चार अपराधियों ने 70 हजार रुपया लूट लिया था। घटना के बाद मामला दर्ज कर SDPO सदर आलोक कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जिसके बाद टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में साक्ष्य के आधार पर दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। जिसके बाद उसके पास से लूटे गए राशि मे से 5900 रुपया बरामद किया गया है। साथ ही अपराधियों के पास से एक अपाचे बाइक तथा एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद किया गया। बताया कि दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *