सुपौल: भीषण अगलगी में एक दर्जन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के बघेली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 शर्मा टोला में देर रात भीषण अगलगी की घटना घटी है। जिसमे एक दर्जन घर सहित घर मे रखा सारा संपति जलकर खाक हो गया है।

बताया गया कि रात करीब दो बजे अचानक आग लगी। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में दमकल की गाड़ी भी पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया करीब एक दर्जन घर सहित घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया कि इसमें दो बाइक भी जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 12 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है। घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

स्थानीय जिला परिषद सदस्या और आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया है। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में गोनर शर्मा, विकास शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, रवेद्र शर्मा, सचेन शर्मा, नंदन शर्मा, रामानंद शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अमर शर्मा, दिलीप शर्मा, सदानंद शर्मा, नीतिश शर्मा, सहित अन्य लोगों के घर जले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *