सुपौल: दुकान ने लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड के थुमहा पंचायत स्थित बेलोखरा गाँव में देर रात भीषण अगलगी की घटना घटी है। जिसमे एक दुकान सहित गोदाम में आग लगने से दो घर सहित उसमे रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया गया कि बेलोखरा निवासी मो सब्बीर के दुकान और घर मे देर रात अचानक आग लग गयी। जिसमे खाद की दुकान और एक घर सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया कि आगलगी के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में दमकल की गाड़ी भी पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक खाद की एक दुकान और एक आवासीय घर जिसमे गोदाम भी था घर सहित उसमे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि इस अगलगी मे करीब 15 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है। बताया गया कि इसमें एक बाइक दो साइकिल सहित घर का सभी कीमती सामान भी जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *