सुपौल: भीमनगर स्थित बसंतपुर PHC में इमरजेंसी सेवा बहाल करने की लोगों ने की मांग

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भीमनगर वार्ड 02 में अवस्थित बसंतपुर पीएचसी में पूर्व की तरह आपातकालीन सेवा मुहैया कराने की स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है।

लोगों का कहना कि 14 अगस्त 2023 को वीरपुर अनुमंडल अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही वसंतपुर PHC की आपात कालीन सेवा अनुमण्डल अस्पताल विरपुर में मर्ज कर दिया गया। जिसके बाद 70 के दशक से चलने वाले बसंतपुर पीएचसी में आपात कालीन सेवा पूर्णतः बंद हो गई। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चूंकि अनुमंडल अस्पताल विरपुर करीब 5 किलोमीटर दूर है लिहाजा आपातकालीन मरीजों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इससे लोग काफी आक्रोशित हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि वसंतपुर PHC की आपातकालीन सेवा को बंद कर दिए जाने से बसंतपुर प्रखंड के 14 पंचायत सहित एसएसबी केम्प, बीएमपी केम्प और सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भारी कठिनाई हो रही है।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफ़ी आक्रोश है और लोगों ने अस्पताल में पुनः आपात कालीन व्यवस्था चालू कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि ऐसा नहीं होने पर तमाम लोग इसको लेकर आन्दोलण करेंगे। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर बिहार सरकार के PHED मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू को भी ज्ञापन दिया है।

हालांकि मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि हम प्रयास करते है कि इस अस्पताल में इमरजेंसी सेवा फिर से बहाल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *