सुपौल: कैलाशपूरी जोलहनिया में पौषी पूर्णिमा मेला का PHED मंत्री ने संयुक्त रूप किया शुभारम्भ

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड के कैलाशपुरी जोल्हनियां गांव में पौषी पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले सात दिवसीय मेला का आज से सुभारम्भ हुआ है। जिसका उद्घाटन पीएचडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, पिपरा विधायक रामविलास कामत, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, नगर परिषद सुपौल के चेयरमैन राघवेन्द्र झा ने संयुक्त रूप से किया।

सुपौल सदर SDO इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता व बीरेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सबसे पहले मिथिला रीति रिवाज के तहत पाग माला व अंग वस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर PHED मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। मेला से आपसी भाईचारा बढ़ता है। मंत्री ने कहा कि मेले का अर्थ मेल होता है। लोग अपने मन की बुराइयों को निकालकर नई ऊर्जा के साथ आपसी भाईचारा और समाज में सौहार्द बनाएं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मेले एवं त्योहार हमारे क्षेत्र की जीवंत संस्कृति को दिखाते हैं। मेला हमारे समाज को जोड़ने तथा हमारी संस्कृति और परम्परा को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के डिमांड पर जल्द ही इस ऐतिहासिक मेला को राजकीय सम्मान दिया जाएगा हमारी एनडीए की सरकार का उद्देश्य है सभी धार्मिक स्थलों का उत्थान करना। इस मौके पर सैकड़ों स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]