सुपौल: राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

न्यूज डेस्क सुपौल:

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिले में आज कई जगहों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इसी कड़ी में सुपौल नगर परिषद के वार्ड 06 गौरवगढ़ स्थित सार्थक प्राइमरी एकेडमी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद इस विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज के दिन बच्चों के नामांकन की मुफ्त सुविधा दी गई। जिसमें बड़ी संख्यां में अभिवावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मालूम हो कि सार्थक प्राइमरी एकेडमी गौरवगढ़ में सैनिक, सिमुलतला,नवोदय सहित अन्य विद्यालयों में एंट्रेंस कि तैयारी की जाती है और अब तक सैकड़ों छात्र छात्राएं इसमे सफल होकर सैनिक नवोदय सिमुलतला जैसे सरकारी संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]