सुपौल: अभाविप सिमराही के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

न्यूज डेस्क सुपौल:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमराही राघोपुर इकाई द्वारा एसटीएस कम्प्यूटर सेंटर सिमराही में स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गयी। जिसका उद्घाटन प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अरुण जायसवाल, सुपौल विभाग प्रमुख प्रो. राम कुमार कर्ण एवं जिला प्रमुख अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विवेकानंद कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अरुण जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को लेकर विश्व में जनजागरण अभियान चलाया। हर एक युवा को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

सुपौल विभाग प्रमुख प्रो रामकुमार कर्ण ने कहा कि उनके सपनों को युवा पीढ़ी ही साकार कर सकते हैं। युवा संयमित होकर शिक्षा ग्रहण करें। कहा कि स्वामी जी 1893 में शिकागो की विश्व धर्म महासभा में हिदू धर्म को परिचित कराया तथा विश्व में ध्यान, योग और अन्य आध्यात्मिक रास्तों को बढ़ावा दिया। इसी उपलक्ष्य में अभाविप हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को धूमधाम से मनाता है। 

जिला प्रमुख अभिषेक कुमार ने ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत पुनरुत्थान के प्रखर शिल्पकार थे। वे भारत को विश्व गुरु बनाकर रामकृष्ण परमहंस जी महराज के सपनों को साकार किये। कहा कि स्वामी विवेकानंद को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श मानती है और हमेशा से ही उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करती है।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र रमण, रोहित कुमार, अभिनव कुमार, सत्यम कुमार, अंशु कुमार, सुमन कुमार, परमेन्द्र कुमार, शिवम कुमार, छोटी कुमारी, सविता कुमारी, नेहा कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]