मिठाई खाने से बीमार हुए एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

मिठाई खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमण्डलिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है चिकित्सक ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रही है।

मामला जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी वार्ड नं 2 की बताई जा रही है। बताया कि देर शाम राजेश यादव ने मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदकर लाया था। जिसे पूरे परिवार के लोगों ने खाया। जिसके बाद परिवार में जितने लोगों ने मिठाई खाया सबकी तबियत बिगड़ने लगी। सुबह तक सबकी तबियत खराब हो गयी। बीमार लोगों में तीन महिला दो बच्चे और एक युवक शामिल हैं। फिलहाल सभी को अनुमण्डलिय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया है। जहां बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। मौजूद चिकित्सक ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। इलाज के बाद बीमारों की हालात में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]