बड़ी खबर: दिन दहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या, विरोध में बाजार बंद सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में दहशत का आलम है। वहीं घटना के बिरोध में आक्रोशित लोगों ने पिपरा बाजार में सड़क जाम कर बाजार को बंद कर दिया है।

यह घटना पिपरा बाजार में पिपरा सुपौल रोड में NH 327 ई पर घटी है। बताया जा रहा है कि पिपरा थाना क्षेत्र के तेतराही निवासी दीप नारायण पोद्दार लिटियाही स्थित एक पेट्रोल पंप से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दरमयान पिपरा बाजार में पिपरा सुपौल रोड में बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। जिसके बाद दीप नारायण पोद्दार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों ने CHC पिपरा पहुंचाया। लेकिन घायल दीप नारायण पोद्दार अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने पिपरा बाजरा में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सदर SDPO आलोक कुमार दल बल के साथ पिपरा पहुंच गए हैं और परिजनो को समझाने बुझाने में लगे हैं।

मालूम हो कि मृतक दीप नारायण पोद्दार लिटियाही स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता था। और आज पम्प से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे यह घटना घटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]