अखंड रामधुनि का हुआ शुभारंभ, 151 कुमारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पंचायत के गिदराही गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टयाम कीर्तन का आयोजन को लेकर बुधवार को 151 कुमारी कन्याएं और महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मानो भक्तों की भीड़ ही सड़क पर उमड़ पड़ी थी।

गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रों के बीच चलते हुए कलश यात्रा पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया था। मुख्य सड़क से गुजरते हुए कलश यात्रा को देखने के लिए उक्त सड़क से गुजर रहे राहगीर कुछ देर के लिए अवश्य रुक जाते और कलश यात्रा के मनोरम दृश्य को अपनी आंखों में संजोने का प्रयास करते। रंग बिरंगे परिधान में सजे श्रद्धालु के माथे पर जल भरा हुआ वास्तव में मनोरम दृश्य लग रहा था। यात्रा जब भूतही नदी के घाट पर पहुंची तो पंडित कुसुमलाल मंडल व शिवशंकर साह द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया गया। इस दौरान पंडित ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व कलश यात्रा निकालना अति आवश्यक है। कलश यात्रा से पूर्व भगवान सूर्य की आराधना भी आवश्यक है। कहा कि समाज में हो रहे अन्याय, अत्याचार, शोषण, दमन, रूढि़वादिता, साम्प्रदायिकता जात-पात, धर्म संस्कृति तथा ऊंच नीच के भेदभाव को अन्त करना प्रत्येक मानव का दायित्व है। ये तभी संभव है हमलोग भगवान के भक्ति करेंगे।

कलश यात्रा को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार,संजीव कुमार मंडल, रवीन्द्र ठाकुर, नागेश्वर साह, सतीश ठाकुर, मोहन साह, महेश ठाकुर, चन्द्रभूषण साह, परमेश्वरी मंडल, शिवनारायण मंडल, संतोष सिंह अर्जुन मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]