सुपौल: गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्षद गोपीकांत झा द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर व कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को नगर पंचायत सिमराही वार्ड नंबर 13 के पार्षद गोपीकान्त झा द्वारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पर जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। नगर पंचायत कार्यालय व विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से वार्ड नंबर 13 के जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, मनीष भगत, इंदर मुखिया, मनोज राय, रवि तिवारी, रणविजय सहनी सहित दर्जनों लाभुक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

वार्ड पार्षद गोपीकांत झा ने कहा कि ठंड के इस मुश्किल समय में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य है।

उन्होंने इस योगदान के लिए विभाग और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे प्रयास किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।

वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस ठंड में कंबल वितरण ने उन्हें बहुत राहत दी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाना और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना था।

मौके पर श्यामसुंदर गुप्ता, पवन मरीक, नरेश नरसिम्हा, खुशीलाल मुखिया, रामी पासवान, लक्ष्मण मुखिया, उमेश मुखिया, यशोदा देवी, सीता देवी, कमली देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]