सुपौल: सड़क निर्माण में लगा ट्रेक्टर 22 माह की बच्ची को कुचला, बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सड़क निर्माण कार्य में लगी ट्रेक्टर के द्वारा एक बच्ची को कुचल देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमे 22 माह की बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

दरअसल घटना जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 03 चकला गाँव की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्थानीय मुखिया द्वारा सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था। जिसमे ट्रेक्टर से सड़क निर्माण के सामग्री की ढुलाई का कार्य किया जा रहा था।

देर शाम गाँव के ही अमित झा की 22 माह की बच्ची पीहू कुमारी सड़क किनारे खेल रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रेक्टर ने पिहू कुमारी को कुचल दिया। जिसमें 22 माह की बच्ची पिहू कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

इधर परिजनों के सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच के जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]