सुपौल: जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया सरस्वती पूजा, कलश से सजा पंडाल रहा आकर्षण का केंद्र

न्यूज डेस्क सुपौल:

विद्या की देवी तू दानी महान, महिमा तुम्हारी जो गाए जहान, हंस सवारी है मां शारदे” सहित विभिन्न तरह के भक्ति धुनों पर पूरा क्षेत्र में मां सरस्वती की भक्ति में भक्तिमय हो गया। बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को सुबह से ही विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय सहित कोचिंग संस्थान एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छत्राओ ने रविवार से ही पूजा पंडाल बनाने आदि की तैयारी में जुट गए थे।

द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में स्थापित प्रतिमा

रविवार की देर संध्या तक स्कूली बच्चे मूर्ति स्थापित करने हेतु मूर्तिकार के यहां से मूर्ति ले जाने सहित पूजन सामग्री की खरीदारी में मशगूल रहे। वहीं सोमवार की अहले सुबह से ही विभिन्न पंडालों में बजने वली भक्ति गीत से पूरे क्षेत्र का वातावरण माता की भक्ति में भक्तिमय हो गया था।

पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल सिमराही में स्थापित प्रतिमा

स्कूली बच्चे हर्षोल्लास के साथ नए नए वस्त्र पहनकर अपने-अपने घरों से निकलकर विभिन्न पंडालों में माता के दर्शन हेतु घूमते नजर आए। वहीं क्षेत्र के निजी विद्यालयों में सरस्वती पूजा को लेकर नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला, जहां आकर्षक डिजाइन के पंडाल के साथ साथ विद्यालयों परिसर को भी बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया था।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान सिमराही में स्थापित प्रतिमा

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी, पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान तथा गणपतगंज स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा अर्चना विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच बड़े ही श्रद्धापूर्वक किया गया।

द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में कलश से सजा पंडाल

इस दौरान द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में कलश द्वारा सजाया गया पूजा पंडाल, ग्रीन एंड क्लीन अर्थ का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन

वहीं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]