तीन साल का अनुदान की राशि नहीं मिलने के विरोध में कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों का प्रदर्शन, कॉलेज में तालाबंदी कर हड़ताल पर बैठे

न्यूज डेस्क:सुपौल

जिले के भीमनगर स्थित मोद नारायण कॉलेज के वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने तीन साल का अनुदान की राशि नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कॉलेज के तमाम वित्त रहित शिक्षकों ने कॉलेज में ताला बंदी कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

हड़ताल में शामिल कॉलेज के वित्त रहित शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड ऑफिस में कॉलेज के तीन साल का अनुदान की राशि रखी हुई है। चयनित प्रतिनिधि का कमिटी बनाकर बोर्ड ऑफिस में जमा करना था लेकिन उसे जमा नहीं किया गया है। जिसके चलते उन्हें तीन साल का अनुदान की राशि नहीं मिली है। इसको लेकर कई वार अध्यक्ष और प्राचार्य से आग्रह किया गया लेकिन कोई पहल नहीं हुई है। कहा कि अनुदान नहीं मिलने के कारण कॉलेज कर्मियों को भारी कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]